व्यापार : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अर्ध-निर्मित तांबे और तांबा आधारित उत्पादों के आयात पर 1 अगस्त से 50 प्रतिशत का भारी टैरिफ लगाने का फैसला अमेरिकी उद्योगों पर ही भारी पड़ सकता है। थिंक टैंक ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) ने यह दावा किया है। जीटीआरई का कहना है कि यह फैसला आयात निर्भरता कम करने के बजाय अमेरिकी घरेलू उद्योग को नुकसान पहुंचा सकता है।
राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हावला देते हुए अमेरिका ने लगाया टैरिफ
अमेरिका ने व्यापरा विस्तार अधिनियम की धार 232 के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हावला देते हुए यह बड़ा फैसला किया है। इस कदम को 29 जुलाई, 2025 को जारी राष्ट्रपति की घोषणा के जरिए औपचारिक रूप दिया। इस निर्णय का उद्देश्य विदेशी तांबे पर निर्भरता को कम करना है। इसके बारे में अमेरिका का दावा है कि यह रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और बुनियादी ढांचे जैसे महत्वपूर्ण घरेलू क्षेत्रों के लिए खतरा पैदा करता है।