c
चैंपियंस भारत की धमाकेदार एंट्री! 145 रन का लक्ष्य 14 ओवर में किया पार, अब पाक से टक्कर तय

चैंपियंस भारत की धमाकेदार एंट्री! 145 रन का लक्ष्य 14 ओवर में किया पार, अब पाक से टक्कर तय

नई दिल्ली : विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। मंगलवार को युवराज सिंह की अगुआई वाली भारत चैंपियंस टीम ने वेस्टइंडीज चैंपियंस को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 144 रन बनाए। भारतीय टीम को अंतिम-चार में स्थान पक्का करने के लिए यह लक्ष्य 14.1 ओवर में चेज करना था, लेकिन टीम इंडिया ने 13.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की जी के हीरो स्टुअर्ट बिन्नी और यूसुफ पठान रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *