व्यापार : इस साल भारत के चीनी उत्पादन में गिरावट देखने को मिली है। अक्टूबर में खत्म हो रहे मौजूदा सीजन में अब तक 2.58 करोड़ टन चीनी का उत्पादन हुआ। यह पिछले साल इसी समय की तुलना में 18.38 फीसदी कम है। नेशनल फेडरेशन ऑफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्ट्रीज लिमिटेड (NFCSFL) ने बुधवार को यह जानकारी दी। उत्पादन में गिरावट का कारण गन्ने की उपलब्धता में कमी, खराब मौसम की स्थिति, इथेनॉल उत्पादन में वृद्धि, और कीट व रोग का प्रकोप रहा।