c
प्रियंका-निक ने देखा मैजिकल शो, मालती के हाथ में चमका अलादीन का चिराग

प्रियंका-निक ने देखा मैजिकल शो, मालती के हाथ में चमका अलादीन का चिराग

मुंबई : बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी से सभी का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपने परिवार के साथ कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें अलादीन शो के दौरान की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका, मालती और निक जोनस बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

प्रियंका का पोस्ट

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ अलादीन शो देखा। जिसकी बेहद ही खास तस्वीरें एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, ‘ब्रॉडवे प्रोडक्शन को देखना बहुत जादुई था। अलादीन अपने छोटे से परिवार के साथ। साथ ही, दो बेहद प्रतिभाशाली मुख्य कलाकारों को भी देखने का मौका मिलेगा। एडिवरॉय और सोन्या बलसारा, जो भारतीय हैं। उन्होंने मेरे दिल को जीत लिया। शो में सभी कुछ मंत्रमुग्ध कर देने वाला था। हमेशा की तरह जादू बिखेरने के लिए शुक्रिया डिज्नी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *