नई दिल्ली : भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि अगर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के निर्णायक पांचवें टेस्ट मैच में खेलने में सफल रहते हैं तो यह टीम के लिए बड़ी बात होगी, क्योंकि टीम की मूल योजना उन्हें तीन मैचों तक सीमित रखने की थी। बुमराह को अपने कार्यभार प्रबंधन के तहत इस टेस्ट श्रृंखला के केवल तीन मैच में खेलना था। वह एजबेस्टन में दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए, लेकिन बाकी तीन टेस्ट मैचों में खेले।