व्यापार : रक्षाबंधन के त्योहार को अभी काफी समय है, बावजूद इसके सरार्फा बाजार अभी से इसके लिए तैयारी में जुट गया है। मुंबई के झवेरी बाजार में ज्वेलर्स हल्के वजन के आभूषण को स्टॉक करने में जुट गए हैं। इसके साथ ही रक्षाबंधन पर सबसे अधिक बिकने वाली चांदी की राखी को लेकर भी ज्वेलर्स थोड़ी चिंता में देखे जा रहे हैं। सोने के साथ ही चांदी की कीमतें इस बार काफी अधिक होने की वजह से चांदी की राखियों की मांग में कमी आने की संभावना ज्वेलर्स को है। हालांकि ज्वेलर्स को उम्मीद है कि रक्षाबंधन पर हल्के वजन के आभूषणों की बिक्री होगी।
पिछले साल रक्षाबंधन में सोना 72,500 प्रति 10 ग्राम था
मुंबई झवेरी बाजार के चांदनी ज्वेलर्स के मुकेश जैन कहते हैं कि पिछले साल रक्षाबंधन पर सोना 72,500 प्रति 10 ग्राम और चांदी 84 हजार रुपये प्रति किलो पर थे। उस समय 7 से 8 ग्राम तक के सोने के आभूषण की बिक्री हुई थी। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें चांदी की राखी जो कि 7 ग्राम से लेकर 10 ग्राम तक की बिक्री देखने को मिली थी। इस साल सोना 98,735 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 1,14,988 रुपये प्रति किलो पर चल रही है। हमें उम्मीद है कि मांग 5 से लेकर 7 व 8 ग्राम तक के वजन के आभूषणों