c
41 साल के AB डिविलियर्स ने ठोका 41 गेंदों में शतक, साउथ अफ्रीका की शानदार जीत

41 साल के AB डिविलियर्स ने ठोका 41 गेंदों में शतक, साउथ अफ्रीका की शानदार जीत

नई दिल्ली : विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। लीग के आठवें मुकाबले में शानदार फॉर्म में चल रही दक्षिण अफ्रीकी चैंपियंस टीम ने इंग्लैंड चैंपियंस को 10 विकेट से रौंद दिया। दक्षिण अफ्रीका की जीत में मुख्य भूमिका टीम के कप्तान एबी डिविलियर्स ने निभाई। उन्होंने 41 गेंद पर शतक जड़ा। उन्होंने हाशिम अमला के साथ मिलकर अपनी टीम को बिना किसी विकेट के नुकसान के 153 रन के लक्ष्य को हासिल करने में मदद की। इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 152 रन बनाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *