व्यापार : बजाज फाइनेंस और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।
शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 407.45 अंक गिरकर 81,776.72 अंक पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 144.3 अंक गिरकर 24,917.80 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस के शेयर जून तिमाही के नतीजों की घोषणा के बाद करीब 6 प्रतिशत टूट गए। बजाज फिनसर्व के शेयर में 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।
एफआईआई ने गुरुवार को 2,134 करोड़ रुपये के शेयर बेचे
टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड और मारुति भी पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। हालांकि, इटर्नल, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक और भारतीय स्टेट बैंक को लाभ हुआ। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 2,133.69 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालाँकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,617.14 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विज