c
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के 6 महीने पूरे

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के 6 महीने पूरे

20 जनवरी 2025 को अमेरिका के राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को अपने कार्यकाल के 6 महीने पूरे कर लिए। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने वादा किया था कि वे गाजा और यूक्रेन युद्ध को ‘24 घंटे में खत्म’ करा देंगे। लेकिन अब तक न तो रूस-यूक्रेन युद्ध थमा है और न ही गाजा पट्टी में इजराइल-हमास संघर्ष। यूक्रेन में अब भी लड़ाई जारी है, जबकि गाजा में अभी तक 58 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

राष्ट्रपति बनने के बाद पहले छह महीनों में ट्रम्प का मुख्य फोकस वैश्विक व्यापार नीति पर रहा। उन्होंने चीन पर 60% टैरिफ, वियतनाम पर 25%, और यूरोपीय कारों पर 40% टैक्स लगाया। इसके जवाब में चीन और यूरोपीय संघ ने भी जवाबी कर लगाए हैं। घरेलू मोर्चे पर ट्रम्प ने प्रवासी नियंत्रण को लेकर सख्ती बरती है। पिछले 3 महीनों में अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर हजारों लोगों को वापस भेजा गया है।

अब ट्रम्प ने यूक्रेन युद्ध को लेकर अपना रुख बदला है। यूक्रेन का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रम्प के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में दोनों युद्धों को लेकर कोई सार्थक नतीजे आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *