Google Analytics Meta Pixel
मध्यप्रदेश के आठ शहरों को विभिन्न श्रेणियों में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 पुरस्कारों से नवाजा गया

मध्यप्रदेश के आठ शहरों को विभिन्न श्रेणियों में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 पुरस्कारों से नवाजा गया


राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित

भोपाल :

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने इंदौर सहित मध्यप्रदेश के साथ अन्य शहरों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 पुरस्कारों से सम्मानित किया। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर और राज्य मंत्री श्री तोखन साहू भी उपस्थित थे। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय और राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने राज्य की तरफ से पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर पुरस्कृत शहरों के महापौर और निगम अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *