मुख्यमंत्री ने जांजगीर में नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने जांजगीर में नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन का किया लोकार्पण

अंग्रेजी हुकूमत के समय 1883 में बना था यह तहसीली
नए तहसील कार्यालय से 54 गांवों के 24 पटवारी हल्कों के राजस्व मामलों का होगा निपटारा*
4.21 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित है नवीन तहसील भवन
सुशासन तिहार के तहत औचक दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री साय ने जांजगीरवासियों को दी बड़ी सौगात
रायपुर, 5 मई 2025 / सुशासन तिहार , संवाद से समाधान के तहत औचक दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जांजगीरवासियों को नवीन तहसील कार्यालय भवन के रूप में एक बड़ी सौगात दी है। 142 वर्षों बाद जांजगीर के नागरिकों को एक नई सौगात मिली है। आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आकस्मिक दौरे के दौरान जिले में नव-निर्मित तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। अंग्रेजी शासन काल में 1883 में बना पुराना तहसील कार्यालय अब इतिहास बन गया है, और उसकी जगह अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नया भवन लोगों की सेवा में समर्पित किया गया है। यह नवीन तहसील भवन चार करोड़ 21 लाख की लागत से तैयार हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *