Google Analytics Meta Pixel
बागेश्वर धाम आस्था के केंद्र के साथ आरोग्य का केंद्र बनता जा रहा है : प्रधानमंत्री श्री मोदी

बागेश्वर धाम आस्था के केंद्र के साथ आरोग्य का केंद्र बनता जा रहा है : प्रधानमंत्री श्री मोदी


कैंसर अस्पताल में सुविधा से वंचित कैंसर रोगियों को मिलेगा मुफ़्त इलाज
प्रधानमंत्री ने छतरपुर के गढ़ा में बागेश्वर धाम चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखी
लगभग 218 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा अस्पताल निर्माण
हमारे मठ, मंदिर और धाम आस्था के साथ विज्ञान और आधुनिकता के केन्द्र भी
समाज के हर वर्ग के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
अस्पताल का शिला पूजन स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अस्पताल का एक वार्ड प्रधानमंत्री श्री मोदी की माताजी के नाम से होगा: पंडित धीरेंद्र शास्त्री
अब अस्पतालों में मंदिर नहीं बल्कि मंदिरों में अस्पताल बन रहे हैं

भोपाल : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि लोगों को किफ़ायती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। लोगों को इलाज के ख़र्चे से निजात दिलाना हमारी ज़िम्मेदारी है। समाज के हर वर्ग के लिये बेहतर स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने के लिये सरकार निरंतर कार्य कर रही है। यह बात प्रधानमंत्री श्री मोदी ने छतरपुर ज़िले के गढ़ा में 218 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले श्री बागेश्वर धाम मेडिकल साइंस एण्ड रिसर्च इंस्टिट्यूट के शिला पूजन समारोह में कही।

शिला पूजन समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा, संत श्री रामभद्राचार्य, पीठाधीश्वर बागेश्वर धाम पं. श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री, राष्ट्रीय कथा व्यास साध्वी ऋतम्भरा दीदी, महंत श्री बालक योगेश्वर दास जी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत बुंदेलखंडी बोली में लोगों को मोरी तरफ से दोई हाथ जोड़ के राम राम कहकर की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि पिछले 60 दिनों में दूसरी बार वीरों की धरती पर आने का सौभाग्य मिला है। बागेश्वर धाम आस्था का केंद्र तो है ही अब वह आरोग्य का केंद्र भी बनने जा रहा है। श्री बागेश्वर धाम जन सेवा समिति के प्रयासों से यहाँ कैंसर अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। पंडित श्री धीरेंद्र शास्त्री का यह कार्य पुनीत होकर अभिनंदनीय है। उन्होंने बुंदेलखंड के लोगों को इसके लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *