रायपुर में सड़कों-चाैराहों के नामकरण पर भड़का विपक्ष

रायपुर में सड़कों-चाैराहों के नामकरण पर भड़का विपक्ष

रायपुर नगर निगम की पहली सामान्य सभा में शुक्रवार को दिनभर हंगामा होता रहा। सत्तापक्ष सामान्य सभा में विचार के लिए 30 प्रस्ताव लाई थी। इसमें 19 प्रस्ताव इमारतों, सड़कों-चाैराहों के नामकरण के थे। नामकरण के इन प्रस्तावों पर भाजपा पार्षद भड़क गये।

भाजपा पार्षदों का कहना था यह प्रस्ताव पिछली सामान्य सभा में गिर गया था। ऐसे में दोबारा इसे नहीं लाया जा सकता। सत्ता पक्ष ने कहा, नगर निगम आयुक्त ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। उन्होंने नियम-कायदों को देखकर ही ऐसा किया है। सत्ता पक्ष का कहना था, यह नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर किया जा रहा है।

सत्ता पक्ष के जवाब से भड़के भाजपा पार्षद सभापति के आसन के सामने आकर नारेबाजी करने लगे। उन्होंने सभापति पर बहुमत के दम पर तानाशाही चलाने का भी आरोप लगाया। काफी देर तक नारेबाजी के बाद भाजपा पार्षद विरोध में सदन से बाहर निकल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *