Google Analytics Meta Pixel
प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत और जापान के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध हुए प्रगाढ़ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत और जापान के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध हुए प्रगाढ़ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


मध्यप्रदेश इस साझेदारी को सुदृढ़ करने में निभाएगा अग्रणी भूमिका
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेंसोजी मंदिर में भगवान बुद्ध के किये दर्शन

भोपाल :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत और जापान के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध तेजी से प्रगाढ़ हो रहे हैं। मध्यप्रदेश इस साझेदारी को सुदृढ़ करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा। जापान की कंपनियां नई तकनीकों के साथ प्रदेश में निवेश करेंगी, जिससे प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टोक्यो स्थित सेंसोजी मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन किए और जापान यात्रा के अपने अनुभव साझा किए।

जापान के निवेशकों से हुई सकारात्मक चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने के लिये विदेश मंत्री, जापानी निवेशकों, जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JETRO), केडानरेन संस्था के अध्यक्ष तथा कई निजी निवेशकों से सार्थक चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि जापान की उन्नत तकनीक और औद्योगिक विशेषज्ञता से मध्यप्रदेश के औद्योगिक, आईटी, हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर में नई संभावनाएं विकसित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के स्किल डेवलपमेंट से रोजगार के अवसर और औद्योगिक विकास में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भी काम किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *