Google Analytics Meta Pixel
महेश्वर-जानापाव उद्वहन सिंचाई परियोजना अब लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के नाम से जानी जायेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

महेश्वर-जानापाव उद्वहन सिंचाई परियोजना अब लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के नाम से जानी जायेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


मुख्यमंत्री ने 982.59 करोड़ की महेश्वर-जानापाव परियोजना सहित 1042.24 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मण्डलेश्वर में मुख्यमंत्री ने दी आमजन को सौगातें

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महेश्वर-जानापाव उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना अब लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के नाम से जानी जायेगी। देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के उपलक्ष में महेश्वर में आयोजित डेस्टिनेशन केबिनेट और मण्डलेश्वर से महेश्वर-जानापाव माइक्रो सिंचाई परियोजना सहित 1042.24 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण पुण्य-श्लोका देवी अहिल्याबाई के प्रति राज्य सरकार का पुण्य स्मरण और उनके बताये मार्गों पर चलने का एक प्रयास भर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात खरगौन जिले के मण्डलेश्वर में सिंचाई परियोजना के शिलान्यास के साथ अन्य विकास कार्यों के भूमि-पूजन एवं लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने मण्डलेश्वर में 994.72 करोड़ रूपए के 7 कार्यों का शिलान्यास और 47.52 करोड़ रूपए के 20 कार्यों का लोकार्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *