औद्योगिक गतिविधियों और निवेश के लिए मध्यप्रदेश संभावनाओं का प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

औद्योगिक गतिविधियों और निवेश के लिए मध्यप्रदेश संभावनाओं का प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव


प्रधानमंत्री श्री मोदी की उपस्थिति में 24-25 फरवरी को भोपाल में होगी जीआईएस
मुख्यमंत्री ने उद्योग समूहों को भोपाल किया आमंत्रित
देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में उद्योगपतियों का है महत्वपूर्ण योगदान
मध्यप्रदेश का महाराष्ट्र से है दिल का रिश्ता
प्रदेश में उद्योग जगत को श्रमिक समस्या सहित अन्य कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़ता
प्रदेश के औद्योगिक भविष्य को आकार देने उत्प्रेरक की भूमिका निभा रहे हैं उद्योगपति
मुख्यमंत्री ने पुणे में हुए इंटरैक्टिव सेशन में निवेशकों और उद्योगपतियों से किया संवाद

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में 24 और 25 फरवरी को भोपाल में होने वाली “ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट”के लिए उद्योग समूहों और निवेशकों को आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुणे में हुए इंटरैक्टिव सेशन में उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों और निवेशकों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों और निवेश के लिए मध्यप्रदेश संभावनाओं का प्रदेश है। प्रदेश में वर्ष-2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष घोषित किया है। औद्योगिक विकास की गति को तेज कर प्रदेश को आर्थिक रूप से अधिक उन्नत और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से निवेश-अनुकूल नीतियों, उत्कृष्ट बुनियादी ढाँचे और कुशल मानव संसाधन की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश, अपने प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक स्थलों और विश्वस्तरीय बुनियादी ढाँचे के साथ, निवेशकों के लिए एक आकर्षक केन्द्र के रूप में उभर रहा है। हमारी व्यापारिक राजधानी इंदौर ने स्वयं को स्वच्छता की राजधानी के रूप में भी स्थापित किया है। पीथमपुर और मंडीदीप प्रदेश ही नहीं देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित हुए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, खनन, फार्मा, पर्यटन, आईटी,सहित सभी क्षेत्रों में सुगम एवं आकर्षक नीतियां विकसित की गई हैं। राज्य के विभिन्न अंचलों में निवेश प्रोत्साहन के लिए देश के शहरों में जाकर उद्योग समूहों और निवेशकों के साथ इंटरैक्टिव सेशन आयोजित किये गए हैं। पुणे का सत्र भी इसी क्रम की अगली कड़ी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर इंटरैक्टिव सेशन का शुभारंभ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *