🟫 *नेशनल पार्क मुठभेड़*🟫 *जिला बीजापुर*🟫 *दिनांक 12.01.2025*🟫 *Update @ 18:15 बजे*🔶 **🔶 *मुठभेड़ स्थल से SLR Rifle, BGL Lanuncher, सहित भारी मात्रा में हथियार & विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ l*🔶 *मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है l*⚫ पुलिस अधीक्षक बीजापुर जितेंद्र यादव बताया है कि नक्सल विरोधी सर्च अभियान में दिनांक 11.01.2025 को जिला बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया थाना मद्देड़ क्षेत्रान्तर्गत बंदेपारा-कोरंजेड के जंगलों में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर सुरक्षा बल की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी । ⚫ अभियान के दौरान आज दिनांक 12/01/2025 सुबह से बंदेपारा-कोरंजेड़ के जंगल में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ होती रही जो शाम 3-4 बजे तक चली ।⚫पुलिस महानिरीक्षक बस्तर क्षेत्र सुंदरराज बताया है कि मुठभेड़ के बाद पर मौके से सर्चिंग के दौरान 02 महिला एवं 03 पुरूष कुल 05 वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद हुआ।⚫ मुठभेड़ स्थल से 01 नग SLR, 01 नग 12Bore, 02 नग Single Shot rifle, 01 नग BGL Lanuncher, 01 नग Country made Gun(Bharmar) सहित विस्फोटक पदार्थ,माओवादी साहित्य व नक्सल सामाग्री बरामद हुआ ।⚫ मुठभेड में मारे गये माओवादियों की पहचान की जा रही है l⚫ विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जावेगी ।