Sonu Sood: बॉलीवुड स्टार सोनू सूद बेहतरीन एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं, जल्द ही वो अपने फिल्म ‘फतेह’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में वो बतौर राइटर डेब्यू काम करने वाले हैं, इतना ही नहीं बल्कि वो डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी शुरुआत कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी राइटिंग स्किल के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि कई बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के लिए अवॉर्ड विनिंग सीन लिखे हैं, जिसके लिए उन्होंने कभी क्रेडिट नहीं लिया क्योंकि वो फिल्म के मेन राइटर नहीं थे. इतना ही नहीं बल्कि कई डायरेक्टर उनके किसी सीन समझाने को भी रिकॉर्ड कर लेते थे.
क्रिएटिव आइडिया किए शेयर
सोनू सूद ने बॉलीवुड के साथ ही साथ साउथ की फिल्मों में भी काम किया है, जिसके लिए उन्हें हमेशा सराहना मिली है. इसके साथ ही एक्टर ने ये भी खुलासा किया कि साउथ और बॉलीवुड में कई फिल्मों की स्क्रिप्ट में अपने भी आइडिया शामिल किए हैं. उन्होंने ये भी बताया कि अगर वो फिल्म की किसी स्क्रिप्ट से खुश नहीं होते थे, तो वो उन सीन पर दोबारा से काम करते थे. एक्टर ने कहा कि वो राइटर नहीं थे, लेकिन वो उसके लिए अपने नए और क्रिएटिव आइडिया को शेयर करने के लिए एक्साइटेड रहते थे. वो उसमें कई बदलाव भी करते थे, इसको ध्यान में रखते हुए कि जो फिल्म की ओरिजिनल कहानी है उस पर फर्क न पड़े.