साल के पहले दिन बाजार में जबरदस्त मजबूती, निफ्टी 100 अंक बढ़कर बंद; इन शेयरों ने दिखाया दम

साल के पहले दिन बाजार में जबरदस्त मजबूती, निफ्टी 100 अंक बढ़कर बंद; इन शेयरों ने दिखाया दम




शेयर बाजार: नए साल के पहले दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई और इसके बाद तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। लेकिन फिर ताजा खरीदारी के चलते बेंचमार्क इंडेक्स बड़ी बढ़त के साथ बंद हुए। यानी बाजार को 2025 की मजबूत शुरुआत मिली। निफ्टी 98 अंक ऊपर 23,742 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 368 अंक ऊपर 78,507 और निफ्टी बैंक 200 अंक ऊपर 51,060 पर बंद हुआ।

निफ्टी ऑटो और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, रियल्टी और मेटल टॉप लूजर इंडेक्स रहे। निफ्टी पर मारुति सुजुकी +3%, महिंद्रा एंड महिंद्रा +2%, एलएंडटी +2% और इंडसइंड बैंक +2% की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, टॉप लूजर में डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज -2%, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज -1.4%, अडानी पोर्ट -1% और ओएनजीसी -1% की गिरावट के साथ बंद हुए।

इसके अलावा इस खबर के चलते कई शेयरों में भी तेजी दर्ज की गई। एसजेवीएन +6%, मोइल +4.5%, करूर वैश्य बैंक लिमिटेड +4% और ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स +4% बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई पर टैनला प्लेटफॉर्म्स +12%, ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर +10%, महाराष्ट्र सीमलेस +9% और सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स +8% के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। वहीं, टीवीएस होल्डिंग्स -12%, क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स -5%, कैन फिन होम्स -4%, जिंदल सॉ -3.5% की गिरावट के साथ बंद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *