c
PKL 2024: हरियाणा स्टीलर्स ने पटना पाइरेट्स को हराकर इतिहास रचा, पहली बार चैंपियन बने

PKL 2024: हरियाणा स्टीलर्स ने पटना पाइरेट्स को हराकर इतिहास रचा, पहली बार चैंपियन बने

PKL 2024: प्रो कबड्डी लीग के 11 सीजन का खिताब हरियाणा स्टीलर्स ने पटना पाइरेट्स को हराकर जीत लिया है। हरियाणा की टीम ने पहली बार इस खिताब को जीता है। पिछली बार हरियाणा स्टीलर्स की टीम उपविजेता रही थी, लेकिन इस बार उनके प्लेयर्स ने कोई कमी नहीं छोड़ी और खिताब पर कब्जा जमा लिया। वहीं हरियाणा के कोच मनप्रीत सिंह ने कोच के तौर पर पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की है। पुणे में हुए PKL सीजन 11 के फाइनल मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स ने पटना पाइरेट्स को 32-23 से पटखनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *