c
वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ सिर्फ 2 दिन में बजट का इतने प्रतिशत निकाल चुकी है फिल्म

वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ सिर्फ 2 दिन में बजट का इतने प्रतिशत निकाल चुकी है फिल्म




पूरी देश साउथ इंडियन फिल्मों का दीवाना हो चुका है. पुष्पा 2 की फिलहाल बॉक्स ऑफिस में तूफानी मौजूदगी के साथ ये जाहिर है कि दर्शकों को ऐसी फिल्में पसंद आ रही हैं. दर्शकों की इस पसंद को ध्यान में रखते हुए बॉलीवुड ने वैसे ही ट्रीटमेंट वाली फिल्म ‘बेबी जॉन’ इस क्रिसमस पर रिलीज की है.

वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ थलापति विजय की साल 2016 में आई ‘थेरी’ से इंस्पायर्ड और कुछ हद तक रीमेक भी कही जा सकती है. फिल्म की रिलीज के पहले कई जानकारों को जितनी उम्मीद थी फिल्म ने करीब-करीब वैसी ही ओपनिंग भी ली है. चलिए अब जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई कर ली है.

वरुण धवन- कीर्ति सुरेश की फिल्म ने पहले दिन 11.25 करोड़ की ओपनिंग ली. फिल्म की कमाई से जुड़े दूसरे दिन के शुरुआती आंकड़े भी आ चुके हैं. 11 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अब तक 4.50 करोड़ की कमाई कर ली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *