Latest ICC Test Batting Rankings: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय फैंस को ऋषभ पंत से बड़ी उम्मीदें थी, लेकिन इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने पहले 3 टेस्ट मैचों में निराश किया है. इस सीरीज की 5 पारियों में ऋषभ पंत महज 96 रन जोड़ सके हैं. वहीं, अब इसका खामियाजा ऋषभ पंत को आईसीसी रैंकिंग्स में उठाना पड़ा है. दरअसल ऋषभ पंत टॉप-10 बल्लेबाजों की फेहरिस्त से बाहर हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने से पहले ऋषभ पंत छठे पायदान पर थे, लेकिन अब 11वें पायदान पर खिसक गए हैं.