IND vs AUS Playing 11: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. इस समय 5 टेस्ट मैचों क सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. दोनों टीमें बॉक्सिंग डे टेस्ट जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी. वहीं, भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में बडे़ बदलाव के साथ उतर सकती है. दरअसल टीम इंडिया बॉक्सिंग डे टेस्ट में वाशिंगटन सुंदर और रवींन्द्र जडेजा के तौर पर 2 स्पिनरों के साथ उतर सकती है. साथ ही ऐसा माना जा रहा है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की प्लेइंग 11 से छुट्टी संभव है.
2 स्पिनरों के साथ उतरेगी भारतीय टीम?
इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह के अलावा अन्य भारतीय तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. लिहाजा, रोहित शर्मा बॉक्सिंग डे टेस्ट में बड़े बदलाव के साथ उतर सकते हैं. मोहम्मद सिराज की जगह युवा स्पिनर वाशिंगटन सुंदर को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. दोनों खिलाड़ी इससे पहले इस सीरीज में 1-1 टेस्ट खेल चुके हैं. वाशिंगटन सुंदर और रवींन्द्र जडेजा ने निचले क्रम में बतौर बल्लेबाज अहम रन जोड़े हैं. इसके अलावा दोनों स्पिनरों ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बन सकते हैं. हालांकि, यह देखना मजेदार होगा कि भारतीय टीम किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरती है?