Google Analytics Meta Pixel

प्रधानमंत्री श्री मोदी का स्वागत-अभिनंदन है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव


मध्यप्रदेश को मिलेगी केन-बेतवा लिंक परियोजना की सौगात
भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : सरकार हर स्तर पर करेगी प्रभावी कार्यवाही
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री धामी का स्वागत

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना की सौगात देने मध्यप्रदेश पधार रहे हैं, उनका प्रदेश की धरती पर स्वागत अभिनंदन है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में नदी जोड़ो अभियान बड़े स्वरूप में आकार लेगा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर प्रदेश को मिल रही इस सौगात से सागर, दतिया सहित सम्पूर्ण बुंदेलखण्ड को पर्याप्त सिंचाई और पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनकल्याण पर्व और सागर गौरव दिवस के अवसर पर क्षेत्र को सौगातें प्रदान करने के कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने भी सहभागिता की। इन सौगातों से सम्पूर्ण क्षेत्र का आने वाला कल बेहतर होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजकीय विमान तल पर मीडिया से चर्चा में यह बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *