Google Analytics Meta Pixel

रेल मंत्री ने 101 रेल कर्मियों को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से पुरस्कृत किया




समारोह में पश्चिम मध्य रेल की महाप्रबंधक ने लेखा एवं कार्मिक विभाग की शील्ड प्राप्त कीI भारतीय रेल द्वारा प्रत्येक वर्ष रेल विभागों को विभिन्न क्षेत्रों पर किए गए सर्वश्रेष्ठ कार्य हेतु शील्ड से एवं रेल अधिकारी तथा कर्मचारी द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में 101 कर्मचारियों और अधिकारियों को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार एवं 22 क्षेत्रों पर शील्ड देने का निर्णय लिया गया था, जिसके तारतम्य में दिनांक 21 दिसंबर, 2024 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी पश्चिम मध्य रेल की महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय को लेखा विभाग तथा कार्मिक विभाग की शील्ड प्रदान कर उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया I इसके साथ ही पश्चिम मध्य रेल से श्री वांछित खरे, वरिष्ठ मंडल विद्युत् इंजीनियर एवं श्री दानिश शहाब, सीनियर सेक्शन इंजीनियर को वर्ष 2023-24 के दौरान उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किये गया I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *