Pushpa 2 Box Office Collection Day 16: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान रच दिए हैं. ओपनिंग डे कलेक्शन से लेकर सबसे तेज 500 करोड़ और इसके आगे के भी कई रिकॉर्ड बस चुटकियों में तोड़ती जा रही फिल्म को रिलीज हुए आज 16 दिन हो चुके हैं.
5 दिसंबर को तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई इस फिल्म के 16वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज शाम 3:35 बजे तक कितनी कमाई कर ली है और टोटल कितना कलेक्शन हो चुका है.
पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पुष्पा 2 ने रिलीज से एक दिन पहले प्रीमियर में ही 10.65 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बाद ओपनिंग डे पर 164.25 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद हर दिन कितनी कमाई की है, उसकी पूरी जानकारी आपको नीचे दिए गए टेबल पर मिलेगी. आज की कमाई के आंकड़े फाइनल नहीं हैं, इनमें फेरबदल संभव है.