हमारी सरकार ने मऊगंज को जिला बनाया, अब हम दे रहे हैं विकास की सौगातें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हमारी सरकार ने मऊगंज को जिला बनाया, अब हम दे रहे हैं विकास की सौगातें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


जनकल्याण अभियान में हर पात्र नागरिक को मिलेगा योजनाओं का लाभ
मुख्यमंत्री ने 5041 करोड़ की सीतापुर-हनुमना सिंचाई परियोजना का किया शिलान्यास
60 लाख विद्यार्थियों के खाते में अंतरित की 332 करोड़ रूपये की छात्रवृत्ति राशि
मुख्यमंत्री ने मऊगंज को दी स्टेडियम, सिविल अस्पताल, देवतालाब मंदिर के विकास की सौगात
खटखरी को नगर पंचायत बनाने और दो सड़कों के उन्नयन की घोषणा
प्रधानमंत्री ने प्रदेश की दो नदी जोड़ो परियोजनाओं की मंजूरी देकर किसानों को दी सौगात

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में चलाये जा रहे जनकल्याण अभियान में प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासन की विकास योजनाओं से लाभांवित किया जायेगा। इसके लिये ग्राम पंचायत एवं नगरीय क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर शिविर लगाकर पात्र नागरिकों को योजनाओं से जोड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि मऊगंज विकास की दौड़ में पीछे छूट गया था। हमारी सरकार ने मऊगंज को जिला बनाया और अब सरकार ही मऊगंज को विकास की सौगाते दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 5041 करोड़ की सीतापुर-हनुमना लिफ्ट इरिगेशन परियोजना का शिलान्यास किया। इस परियोजना से मऊगंज जिले के 400 से अधिक गांवों में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। समारोह में 5175 करोड़ रुपए के 57 निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया गया। मुख्यमंत्री ने खटखरी को नगर परिषद बनाने, दो सड़कों के उन्नयन, देवतालाब महाविद्यालय में 5 करोड़ रुपए की लागत से स्टेडियम के निर्माण, हनुमना में सिविल अस्पताल बनाने और देवतालाब शिव मंदिर में 5 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *