Google Analytics Meta Pixel
शेनझेन में रेलवे निर्माण स्थल पर हुए हादसे में 13 लोग लापता, बचाव अभियान जारी

शेनझेन में रेलवे निर्माण स्थल पर हुए हादसे में 13 लोग लापता, बचाव अभियान जारी

चीन के शेनझेन शहर में रेलवे निर्माण स्थल पर अचानक जमीन ढह गई है। इस दौरान 13 मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों के हवाले से चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे शहर के बाओआन जिले में शेनझेन-जियांगमेन रेलवे खंड का एक हिस्से की जमीन ढहने की घटना हुई। बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। आस-पास के लोगों को निकाला जा रहा है। दुर्घटना की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *