Google Analytics Meta Pixel
प्रदेश में गीता जयंती भव्य रूप में मनाई जाएगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में गीता जयंती भव्य रूप में मनाई जाएगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पटेल नगर इस्कॉन मंदिर में दीपदान महोत्सव में लिया हिस्सा

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में अनेक त्योहार जैसे जन्माष्टमी, विजयादशमी और गोवर्धन पूजा आदि सरकार और समाज ने मिलकर मनाए हैं। इसी क्रम में राज्य सरकार पूरे प्रदेश में भव्य रूप में गीता जयंती मनाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज पटेल नगर स्थित इस्कॉन मंदिर में श्री राधावल्लभ जी के श्रीविग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा और दीपदान महोत्सव में हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भक्त गण को बधाई दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज से लगभग 20 वर्ष पूर्व उज्जैन में इस्कॉन मंदिर प्रारंभ होने पर उन्होंने स्वामी भक्त निवास जी के सानिध्य में कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। आज पुनः उनके साथ इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला है। वे कृपा पूर्वक इंग्लैंड से यहां पधारे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार उन सभी स्थानों को तीर्थ स्थल बनाएगी, जहां भगवान श्री कृष्ण के चरण पड़े हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्तिक पूर्णिमा पर हुए इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस्कॉन मंदिर परिसर में भक्ति में लीन एक साढ़े पांच वर्ष के बालक कृष्णप्रेम को गोद में उठाकर स्नेह दुलार किया। प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष नमन किया। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *