रेल राज्य मंत्री अंगड़ी का कोरोना की वजह से निधन

रेल राज्य मंत्री अंगड़ी का कोरोना की वजह से निधन

रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का बुधवार को कोरोना की वजह से निधन हो गया। 65 साल के अंगड़ी को 11 सितंबर को कोरोना हुआ था। उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। अंगड़ी कर्नाटक के बेलगाम से लोकसभा सदस्य थे। गुरुवार को उनका दिल्ली में अंतिम संस्कार होगा। उनके निधन के चलते गुरुवार को दिल्ली के ऑफिसों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

पॉजिटिव पाए जाने के बाद अंगड़ी ने ट्वीट किया था- मैं कोरोना जांच के बाद संक्रमित पाया गया हूं। मेरी स्थिति ठीक है। डॉक्टरों की सलाह मान रहा हूं। मैं बीते दिनों मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी भी तरह का लक्षण नजर आने पर जांच करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *