Google Analytics Meta Pixel
बिलासपुर में खुद को मकान मालिक की पत्नी बताकर बाई ने कर लिया जमीन पर कब्जा

बिलासपुर में खुद को मकान मालिक की पत्नी बताकर बाई ने कर लिया जमीन पर कब्जा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक शातिर कामवाली बाई ने अपने ही मकान मालिक की जमीन पर कब्जा कर लिया। खुद को उनकी पत्नी बताकर फर्जी दस्तावेज भी बनवा लिए। मकान मालिक की बीमारी का फायदा उठाकर उसमें फर्जी हस्ताक्षर भी किए। खास बात यह है कि मकान मालिक अविवाहित है। मकान मालिक की बहन को पता चला तो उसने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया।

जानकारी के मुताबिक, खामला, नागपुर, महाराष्ट्र निवासी कृष्णा दुआ का बिलासपुर में लिंक रोड बुखारी पेट्रोल पंप के सामने पैतृक मकान और गोलबाजार में दुकान है। उनके पिता की दिसंबर 2009 में मौत हो चुकी है। कृष्णा के दो भाई हैं ओम प्रकाश और बृजमोहन दुआ। दोनों भाई अविवाहित हैं। वे मकान और दुकान की देखरेख करते थे। इस बीच जुलाई 2018 में बड़े भाई ओम प्रकाश की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *