Google Analytics Meta Pixel
भगवान बुद्ध की प्राकट्य स्थली ( गया ) में सम्पन्न हुआ हिन्दूराष्ट्र सम्मेलन

भगवान बुद्ध की प्राकट्य स्थली ( गया ) में सम्पन्न हुआ हिन्दूराष्ट्र सम्मेलन

पूज्यपाद जगदगुरु शंकराचार्य गोवर्धन पीठाधीश्वर महाराज जी के आशीर्वाद से हिंदू राष्ट्र सम्मेलन कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी मंगलवार 12 नवंबर 2024 पूज्य महाराज श्री के शिष्य श्री प्रेमचंद्र झा जी के सानिध्य में भगवान बुद्ध के प्रकटय स्थली ग्राम घेजन, जिला जहानाबाद बिहार में संपन्न हुआ। जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्र से आए हुए विद्वानों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया। जैसा कि आप जानते हैं सनातन परंपरा में भगवान विष्णु के नवें अवतार के रूप में भगवान बुद्ध का ब्राह्मण कुल में जन्म हुआ था। भागवत में भी वर्णन है जो किकट प्रदेश में यानी गया क्षेत्र में भगवान विष्णु अवतरित होंगे। श्री प्रेमचंद झा जी ने महाराज श्री के अभियान का विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत किया।

भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की पहल

भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए साप्ताहिक संगोष्ठी एवं सेवा का प्रकल्प चला कर लोगों को जोड़ने का प्रयास करने का आह्वान किया। उनका कहना है मुगल एवं अंग्रेज के द्वारा जितना क्षति सनातन धर्म का नहीं हुआ उससे अधिक क्षति स्वतंत्र भारत के 76 वर्ष के शासन में हुआ।आज भोजन, वस्त्र, आवास, शिक्षा, विवाह, उत्सव एवं संविधान की आधारशिला भी भारतीय परंपरा के अनुसार नहीं है। जब तक धर्म नियंत्रित, पक्षपात विहिन्न, शोषण विनर मुक्ति , सर्वहित पद, सनातन शासन तंत्र भारत में स्थापित नहीं होगा किसी भी मान बिंदुओं का रक्षा संभव नहीं है, इसीलिए जल्द से जल्द भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करवाना चाहिएĺ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *