Google Analytics Meta Pixel
साथ-साथ चलेगा राजस्व टैक्स वसूली एवं स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान

साथ-साथ चलेगा राजस्व टैक्स वसूली एवं स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान

दुर्ग । दुर्ग नगर निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने स्वच्छता सर्वेक्षण और राजस्व वसूली में तेजी लाने के उद्देश्य से अधिकारी/कर्मचारी को जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा व  राजस्व अधिकारी मनीष कुमार गायकवाड़ के निर्देशानुसार कार्य का सम्पादन करेंगे। निगम द्वारा टैक्स वसूली और स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए एक साथ अभियान चलाया जाएगा।
बता दे कि 11 नवंबर से शुरू होने वाले यह विशेष अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा। इस अवधि में नगर निगम प्रशासन द्वारा 10 करोड़ रुपये की टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा गया है। अभियान प्रतिदिन सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक चलेगा। इस दौरान निगम कर्मी डोर टू डोर टैक्स वसूली के साथ सफाई कार्य भी देखेंगे।
-कमिश्नर ने की अपील…
आयुक्त ने कहा कि टैक्स जरूर पटाएं, शहर आपका है और यहां की व्यवस्था बनाने में आपके टैक्स का योगदान अहम है, इसलिए टैक्स जमा करने के लिए सजग रहें।
नगर निगम क्षेत्र में वर्षों से बकाया संपत्ति व अन्य करों की वसूली के लिए निगम प्रशासन द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में आने वाले दिनों में नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर वार्ड वार चलाए जाने वाले अभियान के दौरान राजस्व वसूली को लेकर भी अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए कमिश्नर सुमित अग्रवाल द्वारा जोनवार कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।  नगर निगम को चार जोन में बांटा गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *