Google Analytics Meta Pixel
इस टीवी सीरियल के आगे फिल्में हैं फेल, अब फिर से होगा टीवी पर प्रसारण, 3 साल तक किया था राज

इस टीवी सीरियल के आगे फिल्में हैं फेल, अब फिर से होगा टीवी पर प्रसारण, 3 साल तक किया था राज

पिछले 2 सालों में आपने फिल्मों के दोबारा रिलीज होने की खूब खबरें सुनी होंगी। हाल ही में जब फिल्म तुम्बाड को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया तो इसने खूब कमाई की और अपने पुराने कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। लेकिन अब तक आपने किसी टीवी सीरियल के दोबारा प्रसारित होने की बात नहीं सुनी होगी। अब सोनी टीवी के सुपरहिट सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ ने भी ऐसा ही कुछ किया है। 2011 से 2014 तक इस सीरियल ने लोगों के दिलों में जगह बनाई और 3 सालों तक टीवी की दुनिया पर राज किया। अब यह सीरियल फिर से टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। इसकी जानकारी खुद सोनी टीवी ने दी है। सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बारे में पोस्ट किया है। इस पोस्ट में शो के लीड स्टार साक्षी तंवर और राम कपूर का प्रोमो शेयर करते हुए लिखा गया, ‘आपकी पसंदीदा जोड़ी फिर से वापस आ गई है। 11 नवंबर से रात 8.30 बजे देखिए ‘बड़े अच्छे लगते हैं’।

सीरियल ने जीते 17 से ज्यादा अवॉर्ड

2011 से 2014 तक प्रसारित हुए इस सीरियल की लोकप्रियता का आलम यह है कि इसके बाद इसी नाम पर कई और सीरियल बने। इतना ही नहीं, बाद में बने सीरियल भी हिट रहे। लेकिन सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ की केमिस्ट्री और प्यार अब तक किसी और सीरियल को नहीं मिला। इस सीरियल ने 3 साल तक टीवी की दुनिया पर राज किया और 17 से ज्यादा अवॉर्ड जीते। साल 2012 में इस सीरियल ने अप्सरा फिल्म प्रोडक्शन के 3 अवॉर्ड जीते। राम कपूर को बेस्ट एक्टर, साक्षी तंवर को बेस्ट एक्ट्रेस और सीरियल को बेस्ट सीरियल का अवॉर्ड दिया गया। इसके साथ ही इस सीरियल ने 2012 में पीपल्स चॉइस अवॉर्ड भी जीता। इस सीरियल ने टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स में भी अपना जादू दिखाया और कुल 17 से ज्यादा अवॉर्ड जीते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *