Google Analytics Meta Pixel
उल्लास से मनाया जाएगा प्रदेश का 69वाँ स्थापना दिवस – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उल्लास से मनाया जाएगा प्रदेश का 69वाँ स्थापना दिवस – मुख्यमंत्री डॉ. यादव


सेवा गतिविधियों के साथ मनाया जाएगा स्थापना और दीप पर्व
30 अक्टूबर को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर विशेष कार्यक्रम
30 और 31 अक्टूबर को प्रदर्शनी
एक नवम्बर को रवीन्द्र भवन में अमृत मध्यप्रदेश और सुगम संगीत का कार्यक्रम
सरकारी इमारतों पर होगी रोशनी
प्रदेश में 2 नवम्बर को होंगे गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम
जिलों में भी होंगे स्थापना दिवस के कार्यक्रम

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस गर्व और गौरव का अवसर है। प्रदेश के 69वें स्थापना दिवस और दीपावली पर सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ ही समाज के जरूरतमंद वर्ग के जीवन में खुशियां बिखरने के लिए समर्थ वर्ग को आगे आना चाहिए। निर्माण श्रमिकों, अस्पतालों में दाखिल निर्धन वर्ग के रोगियों और अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों को प्रत्येक नागरिक अपनी क्षमता के अनुसार फल, मिष्ठान और उनके बच्चों के लिए पटाखों का प्रबंध करें। शासकीय अधिकारी, व्यापारी वर्ग, उद्योगपति और निजी क्षेत्र के संस्थान भी प्रदेश के स्थापना दिवस और दीपावली पर सामाजिक प्रकल्प हाथ में लें। संयोग से इस वर्ष प्रदेश के स्थापना दिवस पर दीपावली पर्व का संयोग बना है। यह दोहरी प्रसन्नता का अवसर है, इस नाते सभी नागरिकों के लिए सम्मिलित उल्लास का वातावरण बनना चाहिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में प्रदेश के स्थापना दिवस एक नवम्बर से आयोजित होने वाले चार दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा कर रहे थे। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार प्रदेश का 69वाँ स्थापना दिवस समारोह आनंद और उमंग के साथ मनाया जाएगा। भोपाल के लाल परेड पर 30 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम में भारतीय सेना की ओर से बैंड प्रदर्शन और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता के कार्य हाथ में लिए जाएंगे। स्थापना दिवस के अवसर पर शासकीय भवनों पर सायंकाल को प्रकाश सज्जा भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *