Google Analytics Meta Pixel
साइक्लोन दाना के कारण तेज हवा-बारिश का दौर शुरू…सात राज्यों पर असर… 300 उड़ानें, 552 ट्रेनें रद्द

साइक्लोन दाना के कारण तेज हवा-बारिश का दौर शुरू…सात राज्यों पर असर… 300 उड़ानें, 552 ट्रेनें रद्द

आडिशा-बंगाल के लिए कयामत की रात

पुरी/कोलकाता । बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ गुरूवार-शुक्रवार की देर रात करीब 2 बजे ओडिशा के तट से टकराएगा। इसका असर पश्चिम बंगाल पर भी होगा। तटीय इलाकों (धामरा) में इस वक्त 70 किमी की रफ्तार से हवा चल रही है। भुवनेश्वर मौसम केंद्र के मुताबिक तूफान ओडिशा में भितरकनिका नेशनल पार्क और धामरा पोर्ट के पास लैंड करेगा। इसकी लैंडफॉल प्रोसेस 5 घंटे चलेगी और यह 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा के उत्तरी हिस्से से गुजरेगा। दाना के असर से भद्रक, केंद्रपाड़ा सहित कुछ स्थानों पर 30 सेमी यानी 12 इंच (एक फुट) से ज्यादा बारिश हो सकती है। बाकी तटीय इलाकों में 20 सेमी तक बारिश के आसार है। ओडिशा के 14 जिलों में 10 लाख लोगों को शिफ्ट किया गया है। शुक्रवार को चक्रवाती तूफान की तबाही देखने को मिल सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा होने की संभावना है। देश में हर साल कोई न कोई चक्रवात आ रहा है। चक्रवाती तूफान के रौद्र रूप से लोगों के जान-माल को भारी नुकसान पहुंचता है। जीवन को फिर से पटरी पर लाने में अरबों रुपए खर्च हो रहे हैं। दाना से पहले रेमल, तितली, गाजा, बुलबुल व बिपरजॉय जैसे चक्रवाती तूफान भारी तबाही मचा चुके हैं।

300 फ्लाइट कैंसिल, 552 ट्रेनें रद्द
भुवनेश्वर और कोलकाता एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम 5 बजे से 25 अक्टूबर सुबह 9 बजे तक 16 घंटे करीब 300 फ्लाइट्स कैंसिल रहेंगी। इधर साउथ ईस्ट रेलवे ने 150, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 198, ईस्टर्न रेलवे ने 190 और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने 14 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। कुल 552 ट्रेनें रद्द की गई हैं। पुरी के जगन्नाथ मंदिर परिसर में सभी अस्थायी टेंट हटा दिए गए हैं। एस्बेस्टस की छतों पर रेत की बोरियां रखी गई हैं। ताकि उड़ न जाएं। वहीं कोणार्क मंदिर को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *