बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले टेस्ट का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था। इसके बाद सूर्यदेव मेहरबान रहे और अगले 2 दिन पूरा खेल देखने को मिला।
चौथे दिन फिर हुई बारिश
चौथे दिन लंच से पहले बेंगलुरु में एक बार फिर इंद्रदेव मेहरबान हो गए। ऐसे में बारिश के कारण मुकाबला रोकना पड़ा। कुछ देर बाद हीं अंपायर्स ने लंच की घोषणा कर दी। लंच तक भारतीय टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 344 रन बना लिए हैं। इस बीच आइए जानते हैं कि चौथे और 5वें दिन बेंगलुरु का मौसम कैसा रहने वाला है।
आज बेंगलुरु का मौसम
आज बेंगलुरु में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह की समय बारिश की कोई संभावना नहीं थी। हालांकि, दोपहर में हल्की बारिश हुई। आज बेंगलुरु में लगातार बादल छाए रहेंगे। बारिश की 25 प्रतिशत संभावना थी। ऐसे में करीब 11:30 बजे बारिश भी हुई। दोपहर में 26 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।