हॉलीवुड फिल्म ‘वेनम: द लास्ट डांस’ का भारतीय दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में फिल्म का दमदार ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। अब फिल्म के बारे में दर्शकों के साथ नई जानकारी साझा की गई है। दरअसल, यह फिल्म भारत में पहले 25 अक्तूबर, 2024 को रिलीज होनी थी, जिसे अब एक दिन पहले रिलीज किया जाएगा।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
निर्माताओं ने पोस्ट साझा करते हुए फिल्म को लेकर नई जानकारी दी। उन्होंने ‘वेनम: द लास्ट डांस’ का पोस्टर साझा करते हुए बताया कि अब यह फिल्म भारत में गुरुवार, 24 अक्तूबर, 2024 को रिलीज होगी। इसके साथ ही जानकारी दी कि फिल्म की एडवांस बुकिंग कल से यानी शुक्रवार, 18 अक्तूबर, 2024 से शुरू हो जाएगी। पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा गया, ‘महाकाव्य का आखिरी भाग एक दिन पहले आएगा, विशेष रूप से आपके लिए। वेनम- द लास्ट डांस अब 24 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। एडवांस टिकटें कल लाइव होंगी।