Google Analytics Meta Pixel
एशेज सीरीज 2024: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबलों का शेड्यूल जारी

एशेज सीरीज 2024: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबलों का शेड्यूल जारी


टेस्ट क्रिकेट में फैंस को एक प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज का बेसब्री से इंतजार रहता है. वह टेस्ट सीरीज है एशेज. जो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जाती है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज एशेज 2025-26 के शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है. पांच मैचों की यह रोमांचक सीरीज 21 नवंबर 2025 से पर्थ में शुरू होगी और 8 जनवरी 2026 को सिडनी में समाप्त होगी. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज के सभी मैचों की तारीखों और स्थानों की पुष्टि कर दी है.

कब और कहां खेला जाएगा एशेज 2025-26

सीरीज की शुरुआत 21 से 25 नवंबर तक पर्थ स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टेस्ट से होगी. इसके बाद दूसरा टेस्ट 4 से 8 दिसंबर तक ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में डे-नाइट फॉर्मेट में खेला जाएगा. तीसरा मैच 17 से 21 दिसंबर तक एडिलेड ओवल में खेला जाएगा, जबकि पारंपरिक बॉक्सिंग डे टेस्ट 26 से 30 दिसंबर तक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जाएगा. आखिरी और निर्णायक टेस्ट 4 से 8 जनवरी, 2026 तक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में नए साल के टेस्ट के रूप में आयोजित किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *