जिस पल का सबको इंतजार था, वह आ चुका है। आलिया भट्ट और वेदांग रैना स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म कई दिन के प्रमोशन के बाद अब फाइनली ‘दशहरे’ के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर ‘विक्की-विद्या का वो वाला वीडियो’ के साथ भिड़ंत हुई है।
ये पहली बार है जब आलिया भट्ट फुल एक्शन मोड़ में नजर आईं। इस फिल्म में दर्शाया गया है कि अगर एक भाई पर आंच आ जाए, तो बहन उसके बचाव के लिए ‘देवी’ भी बन सकती है।
ये कॉन्सेप्ट लोगों को कितना पसंद आया कितना नहीं और क्या आलिया भट्ट ‘सत्या’ बनकर लोगों का दिल जीतने में सफल हुईं या फिर नहीं, इसे लेकर दर्शकों का फैसला आ गया है, जिसने इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कहीं न कहीं भविष्य भी तय कर दिया है।