Google Analytics Meta Pixel
महादेव ऐप का मालिक दुबई में गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी कर हुआ था फरार

महादेव ऐप का मालिक दुबई में गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी कर हुआ था फरार

महादेव ऐप मामले में भारत सरकार को बड़ी कामयाबी मिली है. मिल रही जानकारी के मुताबिक महादेव ऐप के मालिक सौरभ चंद्राकर भारत की जांच एजेंसियों ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसके बाद उन्हें भारत लाने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों की मानें तो इसी हफ्ते जांच एजेंसी सौरभ चंद्राकर को भारत ला सकती है. ईडी द्वारा इस मामले में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था. ईडी अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक प्रत्यर्पण के लिए दस्तावेज प्रक्रिया को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा. जिसके बाद चंद्राकर की भारत वापसी की सुविधा के लिए यूएई अधिकारियों को प्रस्तुत किया जाएगा।

महादेव के मालिक सौरभ चंद्राकर पर कई गंभीर आरोप लगे हैं. महादेव ऐप को लेकर ईडी ने भी शिकायत दर्ज की है. इसके अलावा कई राज्यों में भी मामला दर्ज है. सौरभ चंद्राकर का डी कंपनी (दाऊद इब्राहिम) से भी कनेक्शन बताया जा रहा है. यह पूरा मामला 2023 का है. जिसका पता चलते ही केंद्र सरकार ने अवैध सट्टेबाजी करने वाली 22 ऐप को बंद किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *