Google Analytics Meta Pixel
राज्यपाल श्री डेका माना में दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए

राज्यपाल श्री डेका माना में दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए

रायपुर :  डेका ने सर्वप्रथम माना कैम्प में महाकाली मंदिर में दर्शन एवं पूजा अर्चना की, वहां स्थापित दुर्गा पंडाल में जाकर पूजा अर्चना की तथा पुष्पाजंलि अर्पित कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उसके पश्चात् राज्यपाल श्री डेका, माना बाजार में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल गए एवं दुर्गा माता की प्रतिमा का दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी एवं क्षेत्र के विधायक श्री मोतीलाल साहू सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *