Google Analytics Meta Pixel
शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के साथ दिखा शेयर बाजार; सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24900 के पार

शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव के साथ दिखा शेयर बाजार; सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24900 के पार

घरेलू शेयर बाजार में छह दिनों की लगातार गिरावट के बाद मंगलवार को उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार होता दिखा। सुस्त शुरुआत के बाद सुबह 9 बजकर 51 मिनट पर सेंसेक्स 304.83 (0.37%) अंकों की बढ़त के साथ 81,352.40 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 91.25 (0.37%) अंकों की बढ़त के साथ 24,887.00 पर कारोबार करता दिखा।एशियाई बाजारों में नकारात्मक के रुझान के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजारों में बिकवाली का दबाव जारी रहा। इसी कारण, शुरुआती कारोबार में बाजार में उतार-चढ़ाव दिखा।

इससे पहले, निफ्टी और सेंसेक्स ने मिश्रित शुरुआत की। इसमें निफ्टी 50 इंडेक्स 36 अंक या 0.15 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 24,832.20 अंक पर खुला। वहीं, सेंसेक्स इंडेक्स 223.44 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,826.56 अंक पर खुला।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, “मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, बड़े पैमाने पर एफपीआई की बिक्री और आज होने वाले चुनाव परिणामों को लेकर चिंताओं से नकारात्मक संकेतों के कारण बाजार में कमजोरी दिखी। सबसे महत्वपूर्ण ट्रिगर जिसने निफ्टी को शिखर से 5.6 प्रतिशत नीचे खींच लिया, वह पिछले छह कारोबारी दिनों के दौरान लगातार बड़ी एफपीआई की बिक्री रही।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *