Google Analytics Meta Pixel
कन्फर्म टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने दीवाली-छठ के लिए दी ये शानदार सुविधा

कन्फर्म टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने दीवाली-छठ के लिए दी ये शानदार सुविधा

दीवाली-छठ के समय ट्रेन में सीट मिलना जैसे भूखे को रोटी मिलना होता है। दरअसल, कई लोग 3 महीने पहले से ही टिकट बुक कर लेते हैं। ऐसे में जिन लोगों को किसी इमरजेंसी की वजह से ट्रैवल करना होता है या ऑफिस से लेट में लीव अप्रूव होता है उनको कन्फर्म सीट न के बराबर ही मिलती है। फेस्टिव सीजन में भीड़ को कंट्रोल करने और यात्रियों को सुविधा देने के लिए भारतीय रेलवे कई स्पेशल ट्रेन भी चलाता है, लेकिन फिर भी कई रूट्स पर कन्फर्म सीट नहीं मिल पाती है।

ऐसे में सवाल आता है कि इस स्थिति में ट्रेन की कन्फर्म टिकट के लिए कोई ट्रिक है। इसका जवाब ‘हां’ है। भारतीय रेलवे ने कन्फर्म ट्रेन टिकट पाने के लिए ट्रेन ऑल्टनेट अकमडेशेन स्कीम शुरू की थी। इस स्कीम में बारे में कई यात्री अभी भी नहीं जानते हैं। हम आपको नीचे इस स्कीम के बारे में ही बताएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *