Google Analytics Meta Pixel
गणेश विसर्जन के दौरान कहीं पत्थरबाजी, तो कहीं छेड़छाड़ को लेकर चली लाठियां

गणेश विसर्जन के दौरान कहीं पत्थरबाजी, तो कहीं छेड़छाड़ को लेकर चली लाठियां

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के भिवंडी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पत्थर फेंके गए इस दौरान दो गुटों में टकराव की स्थित पैदा हो गई लेकिन पुलिस प्रशासन की सतर्कता से इस कंट्रोल कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है। आरोपियों की शिनाख्त कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। जॉइंट सीपी ज्ञानेश्वर चव्हाण ने कहा कि अतिरिक्त पुलिस इलाके में तैनात है। घटना स्थल से कई लोगों के हिरासत में लिया गया है जिनकी जांच पड़ताल पुलिस कर रही है।

वहीं राजस्थान के बारां में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में मामूली विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया। बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद बंजारा और गुर्जर समाज के लोग आपस में भिड़ गए। इस लड़ाई में दोनों पक्षों के कुल 13 लोग घायल हुए हैं। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने दो बाइकों  में आग लगा दी। सीसवाली के थाना प्रभारी छोटूलाल ने बताया कि गणेश प्रतिमा विसर्जन किया जा रहा था। इस दौरान लड़की से छेड़छाड़ के आरोप पर एक पक्ष के युवकों की दूसरे पक्ष के युवकों से विवाद हो गया। इस विवाद को देखकर एक समाज के लोग आक्रोशित हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठियों से हमला कर दिया। पुलिया पर एक पक्ष के लोग अपनी बाइक छोड़ कर भाग गए। दोनों बाइकों को भीड़ ने आग लगा दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *