कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिटाई पर तमतमाए भूपेश बघेल

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पिटाई पर तमतमाए भूपेश बघेल

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को चोट पहुंची है। दुर्ग पुलिस का आरोप है कि इनलोगों ने पहले पुलिस पर हमला किया, जिसमें थानेदार को चोट पहुंची है। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि पुलिस ने पिटाई की है। लाठीचार्ज की घटना पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल तमतमा गए हैं। उन्होंने एसपी दुर्ग पर निशाना साधा है। उन्हें चेताते हुए कहा है कि सत्ता पलटती रहती है।

दरअसल, दो दिन पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के काफिले को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोक दी थी। भूपेश बघेल का आरोप था कि उनलोगों ने गाली गलौज की और हमारे सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की है। यह पूरा मामला थाना भिलाई-3 का था। इसके बाद बीजेपी और कांग्रेस के समर्थक भिलाई-3 थाना पहुंच गए थे। थाने में दोनों पक्षों में जमकर बवाल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *