छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव और सतनामी समाज के निर्दोष युवाओं को जेल भेजे जाने के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रविवार को जेल भरो आंदोलन किया। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। राजधानी में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जेल तक पहुंच ही नहीं पाए।
पुलिस ने कार्यकर्ताओं को मोतीबाग चौक के पास ही रोक दिया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने यहां से आगे बढ़ने के लिए करीब एक घंटे तक प्रयास किया, लेकिन वो सफल नहीं हो सकें। आगे बढ़ने के लिए कार्यकर्ता पुलिस के साथ धक्कामुक्की पर उतर आए। इस बीच पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई।