वॉशिंगटन: अमेरिका में अलबामा में शुक्रवार को भारतीय मूल के डॉक्टर रमेश बाबू पेरमसेट्टी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उनको टस्कलोसा शहर में निशाना बनाया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रमेश अमेरिका में अच्छा खासा नाम रखने वाले डॉक्टर थे और वह कई अस्पतालों का संचालन कर रहे थे। डॉक्टर रमेश मूल रूस से आंध्र प्रदेश के तिरूपति जिले के रहने वाले थे लेकिन बीते तीन दशक में अमेरिका के मेडिकल जगत में उन्होंने अपना नाम स्थापित कर लिया था।
