छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। शासन ने बुधवार रात तबादला का आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक एक साथ 166 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। इनमें ज्वाइंट डाइरेक्टर से लेकर बाबू और भृत्य तक शामिल हैं। विभाग की ओर से मंत्रालय से इस संबंध में चार अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं।
स्थानांतरित अधिकारियों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी से लेकर मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक, स्वच्छता निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक, लेखापाल, सहायक ग्रेड-2, कैशियर, सफाई दरोगा, वाहन चालक, पंप अटेंडेंट और सफाई कामगार शामिल हैं।