Google Analytics Meta Pixel
विधायक देवेन्द्र यादव को कोर्ट ने 7 दिनों के लिए भेजा जेल

विधायक देवेन्द्र यादव को कोर्ट ने 7 दिनों के लिए भेजा जेल

भिलाई | बलौदा बाजार हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोर्ट ने विधायक देवेंद्र यादव को 7 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे दिया है। मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उनकी पेशी हुई उसके बाद कोर्ट ने उनकी रिमांड बढ़ा दी है।

वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस के बड़े नेता रायपुर सेंट्रल जेल में देवेन्द्र यादव से मुलाकात करने पहुंचे। हालांकि पुलिस प्रशासन ने कई नेताओं को देवेन्द्र यादव से नहीं मिलने दिया। बता दें कि बलौदा बाजार हिंसा केस में पुलिस ने 17 अगस्त को विधायक देवेन्द्र यादव को भिलाई से गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने देवेन्द्र यादव को 20 अगस्त तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। आज उनकी न्यायिक हिरासत का वक्त पूरा हुआ था जिसके बाद विधायक को कोर्ट में पेश किया गया था। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कोर्ट ने 7 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
देवेन्द्र यादव को मिली कई राहतें

हालांकि कोर्ट ने देवेन्द्र यादव की मांग पर उन्हें दुर्ग-भिलाई रीजन का अखबार पढ़ने, अपने वकील से रोजाना मुलाकात करने की मांग की थी जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। कोर्ट की मंजूरी के बाद अब देवेन्द्र यादव को यह सुविधाएं मिल पाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *